India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 28,740 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन

India Post GDS: भारतीय डाक विभाग (India Post) ने साल 2026 के लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS), शाखा पोस्टमास्टर (BPM) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार कुल 28,740 रिकत पदों को भरने का निर्णय लिया है। सबसे बेहतरीन बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी; चयन केवल 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Recruitment Overview (भर्ती का विवरण)

DescriptionInformation 
Department Nameभारतीय डाक विभाग (India Post) 
Post Nameग्रामीण डाक सेवक (GDS / BPM / ABPM)
Total Posts28,740 Posts 
Application Start Date31 January 2026
Application End Date14 February 2026
Last Date for Fee Payment16 February 2026
First Merit List (Tentative)28 February 2026

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (High School) पास की हुई होनी चाहिए।
  • 10वीं में गणित (Maths) और अंग्रेजी (English) विषय होना जरुरी है।
  • उम्मीदवार को अपने क्षेत्र की स्थानीय भाषा (Local Language) का ज्ञान अवश्य होना चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit – 01.01.2026 तक)

  • सरकारी निर्देशों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
AgeLimit 
Minimum age18 years
Maximum age40 years

India Post GDS: वेतनमान (Salary Structure)

चुने हुए उम्मीदवारों को पद के अनुसार नीचे दिखाया गया वेतन (TRCA) दिया जाएगा:

PostSalary 
BPM (Branch Postmaster)₹12,000 – ₹29,380
ABPM / Postal Assistant₹10,000 – ₹24,470

भर्ती प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा के ही किया जाएगा:

  1. मेरिट लिस्ट: 10वीं कक्षा में जो अंक प्राप्त हुए है उनके अनुसार ही मेरिट तैयार की जाएगी।
  2. दस्तावेज सत्यापन: मेरिट में नाम आने के बाद दस्तावेजों की जांच (Document Verification) होगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

Category Fees 
General / OBC / EWS₹100/-
SC / ST / PH / WomenNo fee (Free)

यह भी पढ़े UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 61,000+ पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  2. पोर्टल पर अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  3. पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. अपने जरूरी दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, मार्कशीट) अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करके और फॉर्म को Submit कर दीजिए।
  6. भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Online applicationOpen Here
Download official notificationDownload PDF
Official websiteOpen Here

FAQs:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न 1: India Post GDS भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं? उत्तर: भारतीय डाक विभाग ने इस साल ग्रामीण डाक सेवक (GDS), BPM और ABPM के कुल 28,740 पदों पर भर्ती निकाली है।

प्रश्न 2: क्या इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा देनी होगी? उत्तर: नहीं, जीडीएस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होती है। चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाता है।

प्रश्न 3: आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है? उत्तर: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए।

प्रश्न 4: इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है? उत्तर: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।

प्रश्न 5: क्या कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है? उत्तर: हाँ, उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए और साथ ही साइकिल चलाने का ज्ञान भी अनिवार्य है।

प्रश्न 6: आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है? उत्तर: General और OBC वर्ग के लिए शुल्क ₹100 है, जबकि सभी महिला उम्मीदवारों और SC/ST वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है।

प्रश्न 7: क्या बाहरी राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं? उत्तर: हाँ, लेकिन उम्मीदवार को उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) का ज्ञान होना चाहिए जहाँ से वह आवेदन कर रहा है।

प्रश्न 8: मेरिट लिस्ट कब जारी होगी? उत्तर: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली मेरिट लिस्ट फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह तक आने की संभावना है।

डिस्क्लेमर:  इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना के लिए है; आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ें। किसी भी विसंगति की स्थिति में इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर दी गई जानकारी ही मान्य होगी।

Leave a Comment